GK of August 2019

29 अगस्त 2019

रक्षा

समुद्री यात्रियों का बायो-मीट्रिक डेटा रखने वाला बायोमेट्रिक सीफेयरर आइडैनटिटि डॉकयुमेंट (बीएसआईडी) कार्ड जारी करने वाला दुनिया का पहला देश - भारत

भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग यूनिट की पहली महिला फ्लाइट कमांडर - विंग कमांडर शालिजा धामी

राष्ट्रीय

फ़िरोज़ शाह कोटला स्टेडियम, दिल्ली का नया नाम - अरुण जेटली स्टेडियम

भारत के नवीनतम बाल कल्याण सूचकांक में शीर्ष स्थान हासिल करने वाला राज्य - केरल

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने शालेय शिक्षा पोर्टल शुरू किया, जिसका नाम है - शगुन

क्रीड़ा

मैड्रिड (स्पेन) में खेले गए 2019 विश्व तीरंदाजी युवा प्रतियोगिता में भारत के रिकर्व कैडेट विश्व विजेता - कोमलिका बारी

2019 बीडबल्यूएफ़ पैरा बैडमिंटन विश्व प्रतियोगिता में भारतीय दिव्यांग बैडमिंटन खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदकों की कुल संख्या - 12 (3 स्वर्ण सहित)

राज्य विशेष

इस राज्य सरकार ने 27 अगस्त को नौकरियों और शिक्षा में खुले प्रवर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 प्रतिशत तक आरक्षण लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी - छत्तीसगढ़

विज्ञान और तकनीक

27 अगस्त को केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा द्वारा शुरू किया गया मोबाइल एप्लिकेशन - "जनौषधि सुगम"

सामान्य ज्ञान

भारतीय वायु सेना का स्थापना दिन - 8 अक्टूबर 1932

विश्व तीरंदाजी महासंघ – स्थापना वर्ष: 1931 (4 सितंबर); मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड

विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडबल्यूएफ़) – स्थापना वर्ष: 1934; मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया

छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी - रायपुर

30 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1574 – गुरु राम दास सिखों के चौथे गुरु बनें।
1659 - दारा शिकोह को औरंगजेब द्वारा फाँसी दी गयी।
1682 - विलियम पेन इंग्लैंड से रवाना हुए और बाद में उन्होंने अमेरिका में पेनसिल्वेनिया कॉलोनी की स्थापना की।
1721 -  रूसी / स्वीडिश शांति के साथ उत्तरी सागर युद्ध समाप्त किया गया।
1751 – जनरल रार्बट क्लाइव के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने चांदा साहिब से आर्कोट राज्य छीना।
1780 - जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने वेस्ट प्वाइंट फोर्ट में ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।
1806 - न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ आखिरी बार प्रकाशित किया गया।
1836 – मेलबर्न शहर की स्थापना की गई।
1928 - द इंडिपेंडेंस ऑफ़ इंडिया लीग की भारत में स्थापना।
1933 – पांच फ्रांसिसी विमानन कंपनियों को मिलाकर एयर फ्रांस की स्थापना की गई।
1945 – दूसरे विश्व युद्ध के अंत में जर्मनी पर मित्र राष्ट्रों के सैन्य नियंत्रण वाली नियंत्रण परिषद की स्थापना हुई।
1950 – हवाई की राजधानी होनोलूलू को शहर का दर्जा प्राप्त हुआ।
1951 - फिलीपींस और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
1976 – नॉटिंग हिल कार्निवल में भड़के दंगे में दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।
1982 – फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासिर अराफ़ात ने बेरुत स्थित मुख्यालय को एक दशक के बाद छोड़ दिया था।
1984 - अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी।
1991 - अजरबैजान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1999 - पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
1999 - पूर्वी तिमोर के निवासियों ने इंडोनेशिया से आजादी के लिए भारी मतदान किया। संयुक्त राष्ट्र ने चार सितंबर को परिणाम की घोषणा की।
2001 – युगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबदान मिलोसेविच के खिलाफ युद्ध अपराधों के मामले में आरोप तय किए गए।
2002 - ताइवान में भूकम्प के झटके महसूस किये गए।
2002 - कोनोको इंक और फिलिप्स पेट्रोलियम ने विलय कर कोनोकोफिलिप्स बनायी। यह अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी और दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनिंग कंपनी थी।
2003 - रूसी पनडुब्बी बेरेंट्स सागर में डूबी, नौ मरे, आस्ट्रेलिया ने विश्व नौकायन में स्वर्ण पदक जीता।
2003 - समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
2007 - जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया। 
2007 - नेपाल की कोईराला सरकार ने चार माओवादी विद्रोहियों को फ़्रांस, डेनमार्क, आस्ट्रेलिया और मलेशिया का राजदूत नियुक्त किया। 
2007 - बांग्लादेश सरकार ने नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद युनुस के सम्मान में डाक टिकट जारी किया।
2013 – भारत के पहले रक्षा उपग्रह जीसैट-7 का प्रक्षेपण दक्षिण अमेरिका के फ्रेंच गयाना से किया गया।
2014 - दक्षिण अफ्रीकी देश लेसोथो के प्रधानमंत्री टॉम थबाने सेना द्वारा कथित तौर पर तख्तापलट के प्रयासों के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गये।

30 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉

1888 - कनाईलाल दत्त - भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक।
1895 - सरदार हुकम सिंह, भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ।
1903 - भगवतीचरण वर्मा, हिन्दी जगत् के प्रमुख साहित्यकार।
1918 - बिनायक आचार्य -
 उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1923 - शैलेन्द्र गीतकार ।

30 अगस्त को हुए निधन👉

1659 - दारा शिकोह - मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ महल का सबसे बड़ा पुत्र था।
1952 - ओसबोर्न स्मिथ - भारतीय रिज़र्व बैंक के पहले गवर्नर।
1976 - जी.पी. श्रीवास्तव - हिन्दी साहित्यकार थे।
2008- कृष्ण कुमार बिड़ला, प्रसिद्ध उद्योगपति ।
2014 - बिपिन चन्द्र - प्रसिद्ध इतिहासकार ।

No comments:

Apply For Self Study E-Learning Notes

Pages